SITAMARHI : सर्राफा व्यवसायी से लूट मामले में मुजफ्फरपुर के अपराधी समेत चार धराये

SITAMARHI :  शहर के जानकी स्थान के पास सर्राफा व्यवसायी राजेश चौधरी के कार्यालय में घुस कर उसके रिश्तेदार से पौने दो लाख रुपये की हुई लूट मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीम ने मुजफ्फरपुर के बदमाश समेत चार को हिरासत में लिया है। वहीं दो बगैर नंबर की अपाचे बाइक भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस की टीम चारों से सघन पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए बदमाशों में मुजफ्फरपुर निवासी अभिजीत कुमार, बथनाहा निवासी प्रांजल सिंह, परिहार निवासी मदन कुमार और शहर से सटे बसवरिया निवासी अविनाश कुमार शामिल है। इनमें मदन और अविनाश पूर्व में बाइक लूट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कुछ भी बताने से परहेज रखा है।

उधर, पुलिस की टीम रविवार को कई इलाकों में छापेमारी करती रही। वैसे नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने का दावा किया है। कहा है कि शीघ्र ही लुटेरे दबोचे जाएंगे। बताते चलें कि जानकी स्थान और सोनापट्टी के बीच जानकी स्थान से सटे सर्राफा व्यवसायी राजेश चौधरी की देवरानी ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान की ओपनिंग होनी है। इसी प्रतिष्ठान के पीछे स्थित सर्राफा व्यवसायी राजेश चौधरी के कार्यालय में घुस कर शनिवार को तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसके रिश्तेदार चंदन कुमार से आ‌र्म्स के बल पर पौने दो लाख रुपये लूट लिए थे। बताया गया है कि चारों बदमाश मेला रोड स्थित एक लॉज में ठहरे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने लॉज में छापेमारी कर चारों को दबोच लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading