भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में सोमवार की देर शाम बाइक सवार ह’थियारबंद अ’पराधियों ने सरपंच पति सह सरपंच संघ के उपाध्यक्ष को गो’ली मा’र दी। ज’ख्मी यु’वक को गो’ली दाहिने साइड पीठ पर मा’री गई है जो अंदर फं’सी हुई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी हरदिया पंचायत की सरपंच यूली पांडेय सह सरपंच संघ के उपाध्यक्ष भरत पांडेय के 38 वर्षीय पुत्र दिनेश पांडेय हैं। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर जख्मी सरपंच पति सह सरपंच संघ के उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि वह आज शाम बाइक पर सवार होकर पेट्रोल लेने के लिए हरदिया पेट्रोल पंप जा रहे थे।
उसी दौरान हरदिया गांव के समीप ही पीछे से बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी आये और उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें लगा कि उनके बाइक का टायर फट गया। तभी वह अचानक लड़खड़ाने लगे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया कि मुझे गोली लग गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर जख्मी सरपंच पति सह सरपंच संघ के उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने शराब माफियाओं द्वारा 5 वर्षों से उनके ह’त्या करने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस के वरीय पदाधिकारी तक लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की भी मांग की है।हालांकि, उन्हें गो’ली किसने और क्यों मा’री इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छा’नबीन कर रही है। दूसरी ओर इलाज कर रहे सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि एक युवक गोली से जख्मी हालत में आया है। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाला जा रहा है एवं मरीज की हालत अभी स्टेबल है। बावजूद इसके उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।