आज ही निपटा लें बैंक के काम, 25-26 को फिर बैंक होंगे बंद

PATNA : तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज फिर से बैंक खुल गया है. तो अगर आपने अभी तक अपने बैंक का काम पूरा नहीं किया है तो आज ही निपटा लें. क्यूंकि कल और परसो एक बार से बैंक बंद रहेगा. दरअसल कल क्रिसमस की छुट्टी है और परसो ऑल इंडिया बैंक यूनियंस की हड़ताल के कारण बैंक को बंद रखा जाएगा. 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक यूनियंस की हड़ताल के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. बैंक के सभी कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. 27 दिसंबर को बैंक खुलेंगे. बैंक संबंधी आवश्यक काम को निबटाने के लिए उपभोक्ता सोमवार को अपना काम करा लें.

हालांकि बैंक कर्मियों और अधिकारियों की इस हड़ताल का असर एटीएम पर नहीं पड़ेगा. हड़ताल के बीच भी बैंक खुले रहेंगे. लेकिन बड़ी दिक्क्त यह है कि ज्यादातर एटीएम खाली पड़ जाएंगे क्यूंकि एटीएम के भरे जाने की कोई गारंटी नहीं है. लगातार बैंक बंद होने की वजह से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई.

बता दें कि 26 को कर्मचारियों की हड़ताल के बाद फिर 27 से बैंक खुल जाएंगे. एक बार फिर से स्थिति समान्य हो जाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देशभर के बैंक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं. अपने हक के लिए सरकार एवं प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- कर्मचारी और अधिकारी संगठन अपनी मांगों के समर्थन में बिना कार्य बाधित किए प्रदर्शन कर चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.