
PATNA : PATNA : बिहार में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने 118 पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार और सिपाही का तबादला किया है. ADG हेड क्वाटर एस के सिंघल ने आज तबादला का आदेश जारी किया है. केंद्रीय स्थापना समिति की 13 दिसंबर और 22 दिसंबर को बैठक हुई थी. बैठक में सेवानिवृति निकटता के आधार पर इन दारोगा और सिपाही रैंक के कर्मियों का स्थानांतरण करने पर सहमति बनी थी. जबकि 35 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आवेदन को पुलिस मुख्यालय ने अस्वीकृत कर दिया है.
