नवादा। नवादा-जमुई राज्य पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना मोड़ के समीप सड़क दु’र्घटना में दो महिला समेत तीन लोग घा’यल हो गए। घ’टना गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे की है, जहां एक तेज र’फ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। इस दु’र्घटना में कार पर सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों एवं एसडीपीओ के गार्ड द्वारा सभी घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान लखीसराय जिले के नंदनावां गांव निवासी देवनंदन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विवेक चंद्रा, उसकी पत्नी 28 वर्षीय हीना कुमारी एवं अभिनव कुमार की पत्नी 26 वर्षीय गुंजन कुमारी के रूप में की गई।
घायलों में विवेक चंद्रा एवं हीना कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में प्राथमिक उपचार के बाद चिं’ताजनक स्थिति को देखते हुए दोनों को पटना रे’फर किया गया है।
कोडरमा से समारोह में शामिल हो वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी कोडरमा से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। कचना मोड़ से ठीक पूर्व टर्निंग के पास कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग से ट’कराते हुए 10 फीट नीचे गड्ढे में प’लट गई। इस द’ुर्घटना में कार पूरी तरह क्ष’तिग्रस्त हो गया।
बताया जाता है कि कार में तीन बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे। विवेक चंद्रा स्वयं कार चला रहे थे। इधर, घ’टना की सूचना मिलते ही एसआई अखिलेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंच दु’र्घटना के संबंध में जानकारी ली। शिक्षाविद डॉ. प्रेमजीत कुमार उर्फ बिपिन सिंह, समाजसेवी दिलीप कुमार रंजन, परमानंद शर्मा आदि ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घायलों का हालचाल लिया।
