केमिकल फैक्‍ट्री हा’दसे में मा’रे गए मजदूरों के आश्रितों को ₹25-25 लाख देने का ऐलान

आंध्र प्रदेश के एलुरु में स्थित एक केमिकल फैक्‍ट्री में ध’माके के साथ आग लगने से 6 मजदूरों की मौ’त हो गई। हा’दसे में मारे गए मजदूरों में 4 बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। इसके अलावा फैक्‍ट्री में आग लगने की इस घ’टना में 13 अन्‍य लोग घायल भी हो गए। घा’यलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने हा’दसे को देखते हुए बड़ी घोषणा की है। आंध्र सरकार ने इस हादसे में मा’रे गए मजदूरों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा फैक्‍ट्री में आग लगने की घ’टना में गंभीर रूप से घा’यल हुए लोगों को 5-5 लाख और मामूली तौर पर घा’यल मजदूरों को 2-2 लाख रुपये का मु’आवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद की एक फैक्‍ट्री में आग लग गई थी, जिसमें बिहार के 11 मजदूरों की मौ’त हो गई थी। एलुरु के SP राहुल देव शर्मा ने बताया कि एलुरु के अक्किरेड्डीगुडम स्थित केमिकल फैक्‍ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौ’त हो गई। इसके अलावा कई अन्‍य लोग घा’यल भी हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि केमिकल फैक्‍ट्री में बुधवार रात को नाइट्रिक एसिड और मोनामिथाइल का रिसाव हो गया था, जिसकी वजह से आग लग गई। बताया जाता है कि घ’टना के वक्‍त फैक्‍ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। ध’माका होने से मौक पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। आग लगने से वहां कार्यरत लाग इधर से उधर भागने लगे। कई लोग आग की चपेट में आ गए थे। हादसे के कारण फैक्‍ट्री में चीख-पुकार मच गई थी। शुरुआत में एलुरु केमिकल फैक्‍ट्री हा’दसे में 12 लोगों के घा’यल होने की बात सामने आई थी। बाद मेंआंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल की ओर से इस बाबत बयान जारी किया गया, जिसमें घा’यलों की संख्‍या 13 बताई गई। आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन ने केमिकल फैक्‍ट्री में आग लगने की घटना पर शो’क जताया है। साथ ही हा’दसे में मा’रे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.