मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा उपचुनाव होने के बाद परिणाम आने के इंतजार किया जा रहा है। इस बीच सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने अपने आंकलन के अनुसार अपने-अपने वोटिंग पैटर्न समझा रहे है। इसके साथ ही सभी जीत व हार के दावे कर रहे है।
राजनीति के गलियारे में जो सबसे चर्चित वोटिंग पैटर्न माना जा रहा है वह राजद के नेताओं का है। जिसके आधार पर वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं। उनके दावे के अनुसार तेजस्वी के ए टू जेड फार्मूला से प्रभावित होकर एमएलसी चुनाव की तरह ही भूमिहार वोटरों ने लालटेन के लिए वोट किया है।
जबकि राजद का अपना आधार वोट उसके साथ ही रहा है। इस तरह से राजद अपने दावे को पुख्ता बता रहा है, लेकिन पार्टी के लिए पूर्व नेता रमई राम ने न केवल इस फार्मूला को ही गलत करार दिया वरन यहां तक कह दिया कि इस बार राजद के एमवाइ वोट बैंक में भी सेंधमारी हो गई है।
क्षेत्र में उनकी पकड़ और राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए इस बात को यूं ही खारिज नहीं किया जा सकता है। यदि वोटिंग पैटर्न उनके दावों के आसपास ही होता हुआ दिखा तब तो बहुत बड़ा खेला मतगणना के दिन होता दिख सकता है।

