मुजफ्फरपुर। ट्रैफिक थाने की पुलिस ने शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। डीएम आवास रोड, जीरोमाइल और कलमबाग रोड में 12 कार की तस्वीर ई-चालान डिवाइस से ली।
मशीन से वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक को उसी समय ई-चालान कटने का मैसेज भेजा गया। ट्रैफिक थानेदार ने बताया कि अवैध पार्किंग के लिए 2500 रुपये का ई-चालान वाहन मालिकों का भेजा गया है।
वाहन मालिक जब वाहन का इंश्योरेंस या अन्य कागजात बनाने जाएंगे तो उनसे ई-चालान की राशि जोड़कर वसूल कर ली जाएगी।
यह वसूली जिला परिवहन कार्यालय से होगा। इसके लिए विधिवत नोटिस भी जारी की जाएगी।

