सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की ना’बालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार हुआ। ब’लात्कार का आरोप लड़की के प्रेमी और उसके दोस्तों पर लगा है। हालांकि अभी तक नाबालिग की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है।

परिजनों ने बुधवार की दोपहर नाबालिग लड़की को मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया स्थित एक चाय की दुकान के बगल से न’शे की हा’लात में ब’रामद किया है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ना’बालिग लड़की के भाई के मुताबिक, उसकी बहन ने बताया की प्रेमी ने ब्लैकमेल कर उसे बुलाया था। वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक ब’लात्कार किया। अगले दिन उसे बसवरिया स्थित हनुमान मदिर के पास की चाय दुकान के पास छोड़ कर सभी आ’रोपी फ’रार हो गए।

प्रेमी समेत 6 लड़कों के खिलाफ शिकायत
नाबालिग लड़की के भाई ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बेलहिया के रहनेवाले सुरेश राम के बेटे मंजय कुमार, देवेंद्र राय के बेटे मनोहर राय, जयमंगल राय के बेटे नीतीश कुमार और उसके मौसेरे भाई सरोज कुमार, सुरेश राम के बेटे सौरभ कुमार और चंद्रिका राम के बेटे सुरेश राम पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। अस्पताल ने नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पदाधिकारी के न पहुंचने के कारण लड़की की मेडिकल जांच नहीं कराई जा सकी है।


