औरंगाबाद में करंट ने मासूम से छीना मां का सा’या : पं’खे के टू’टे ता’र से लगा क’रंट

घर में पोछा लगा रही एक महिला बिजली करंट की च’पेट में आ गई। झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव की है। मृ’तका 22 वर्षीय सुषमा देवी उसी गांव निवासी धनंजय कुमार की पत्नी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस श’व को अपने कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

पो’स्टमार्टम के बाद शव प’रिजनों को सौंप दिया गया। घ’टना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत प्रशासन व बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है।

पंखा का टूटा था तार, उसी के चपेट में आयी महिला

महिला के घर में लगे पंखा का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। जिसे वह देख नहीं पायी और पोछा लगाने लगी। पोछा लगाने के दौरान ही वह तार के संपर्क में आ गई। जिसके कारण वह झुलसकर बेहोश हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृ’त घो’षित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताते चलें कि मृतका के दो बच्चे हैं। एक बेटा अंकुश कुमार तीन साल का है। जबकि बेटी आराध्या सिंह लगभग 10 महीने की है, जिसके सर से मां का साया उठ गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading