बिहार : वॉट्सऐप से गांजे का ऑर्डर, पेटीएम से पेमेंट

पटना में गांजे की ऑनलाइन त’स्करी की जा रही है। पुलिस ने गांजा त’स्करी के आ’रोप में एक शख्स को गि’रफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि आरोपी वॉट्सऐप से ऑर्डर लेता था, और डिलीवरी के बाद पैसे भी ऑनलाइन लेता। पेटीएम के जरिए ये गां’जे की कीमत लेता था। पटना में इस तरह से गांजे की ऑनलाइन त’स्करी नया मा’मला है। पुलिस ने इंद्रपुरी के रोड नंबर 3 के पास से शा’तिर त’स्कर को गि’रफ्तार किया है।

वॉट्सऐप से लेता था ऑर्डर

गां’जा त’स्करी का नया तरीका सामने आया है। दरअसल, शराबबंदी के बाद कई बार यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि गां’जा और न’शा के दूसरे सामानों की त’स्करी बढ़ गयी है। पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस ने गांजा बेचने वाले 40 साल के मुन्ना कुमार सिंह को गि’रफ्तार किया। इसके पास से 150 ग्राम गांजा मिला है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है। बड़ी बात ये है कि इसके से पुलिस को मोबाइल फोन और पेटीएम स्पीकर मिला है।

ये शा’तिर पेटीएम का इस्तेमाल करता था। जिसे भी ये गांजा बेचता है उससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही रुपए लिया करता था। नशीला पदार्थ बेचने का यह नया तरीका पहली बार पटना में सामने आया है। पुलिस अब इसके कनेक्शन को खंगाल रही है। पुलिस ने मुन्ना के पेटीएम नबंर और अकाउंट नबंर ले लिए है, इसकी जांच की जा रही है।

पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। मुन्ना पटना के राजीव नगर में किराए के मकान में रहता था। पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में वो जेल जा चुका है। पहले पाटिलपुत्रा थाना क्षेत्र में तस्करी के आरोप में चार बार जेल गया है। बताया जाता है कि आरोपी ने इलाके में गांजा और ब्राउन शुगर का धंधा करनेवाले कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading