दरवाजे पर बीमारी की दस्तक के बाद याद आई जागरूकता की तैयारी, जानें पूरा मामला….

मुजफ्फरपुर। दरवाजे पर बीमारी अब जागरूकता की तैयारी वाला हाल सामने आया है। मामला एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को लेकर पिछले दो माह से दावा किया जा रहा था कि गर्मी की धमक के साथ ही हर घर में जागरूकता पर्ची का वितरण हो जाएगा, लेकिन अब पर्ची का वितरण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 8 लाख 45 हजार पांच घर में जागरूकता पर्चा वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य मुख्यालय से 8 लाख 64 हजार पर्ची भेजा गया है। पिछले दिनों पुरानी पर्ची को लेकर जिलाधिकारी की ओर से आयोजित कार्यशाला में सवाल उठ गया था।

 

तत्कालीन सीएस डा.बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुरानी जागरूकता पर्चा को तत्काल रोका जा रहा है। उसके बाद से नए पर्चा का इंतजार चल रहा था। अब उसका वितरण हो रहा है। पर्ची की तरह कहीं एसओपी के अनुसार दवा नहीं है तो कहीं एंबुलेंस बच्चे को रेफर करने के बाद नहीं मिल रहे हैं।

 

प्रभारी सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह ने कहा जागरूकता में कहीं कोई कमी नहीं है। वाहन से प्रचार चल रहा है। अब हर घर में आशा के जरिए जागरूकता पर्ची युद्धस्तर पर बांट दिया जाएगा। वह खुद हर पीएचसी से बात कर रहे हैं निरीक्षण भी चल रहा है।

 

बच्चों के लिए विशेष वार्ड तैयार किया गया है। सभी जगहों पर ग्लूको मीटर, दवा, एंबुलेंस की व्यवस्था है। सरकार के साथ सहयोग कर रही केयर इंडिया की टीम ने जो खामियां पिछले दिनों बतायी थी उसको दूर कर दिया गया है। टीकाकरण का सर्वे कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading