विशेष चरण में चयनित शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानें…

मुजफ्फरपुर। विशेष चरण में जिले में एक प्रखंड और छह पंचायत समेत कुल सात नियोजन इकाइयों की ओर से काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर सभी ब्लाक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में शिविर का आयोजन किया गया है।

डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने इसको लेकर सभी नियोजन इकाइयों को निर्देश दिया है। कहा है कि बीआरसी में शिविर लगाकर चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र दें। कहा है कि यह नियुक्ति पत्र सीटीईटी या बीटीइटी के प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर दिया जाएगा।

 

वहीं अन्य सभी प्रमाणपत्रों की जांच पूरी होने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा। विशेष चरण में साहेबगंज प्रखंड नियोजन इकाई, मोतीपुर प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई में जसौली, नरियार, जहांगीरपुर, पगहिया और औराई प्रखंड के परमजीवर ताराजीवर में काउंसलिंग हुई।

 

नियोजन इकाई की ओर से आवंटित स्कूल में अभ्यर्थियों को 30 दिनों के भीतर योगदान करना होगा। इस अवधि में विभाग संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा।

इसके बाद वेतन भुगतान की प्रक्रिया होगी। वहीं मोतीपुर के पगहियां पंचायत की जांच पूरी होने के बाद चयन सूची संशोधित करते हुए नए अभ्यर्थी का चयन कर निर्धारित तिथि को ही नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading