मुजफ्फरपुर। न’शापान के लिए रुपये नहीं दिए तो घर का सारा सामान आटो में लादकर पत्नी व चार बच्चों को घर से निकाल दिया गया। महिला के पिता व बहन ने वि’रोध किया तो लोहे की रा’ड से ह’मला कर घायल कर दिया।
घायल महिला व उनके पिता ने सदर थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन घ’टनास्थल कांटी थाना क्षेत्र होने से वहां भेज दिया गया। पीड़ित परिवार ने कांटी थाने में आवेदन दिया है।
घटना सदर व कांटी थाना क्षेत्र के सीमा स्थित ठाकुरपट्टी विशुनदत्तपुर का बताई गई है। पी’ड़ित महिला ने बताया कि पति कोई काम नहीं करता है।

हर दिन घर आकर न’शापान के लिए रुपये की मांग करता है। रविवार सुबह भी पैसे की मांग की। नहीं मिलने पर ध’मकी दी कि मायके वालों से मांगकर पैसे दो नहीं तो सबको मा’र देंगे।

इसको लेकर वि’वाद बढ़ा और मा’रपीट कर सभी को घर से निकाल दिया। इसके बाद जब मायके से पिता व बहन वहां पहुंची तो उनके साथ भी मा’रपीट की। पुलिस जांच कर रही है।
