मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड आठ स्थित एक निजी कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम के तहत केजरीवाल हॉस्पिटल के वरीय शिशु रोग चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार ने जीरो से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दी। साथ सभी जरूरतमंदों को सभी जरूरत की दवाएं नि:शुल्क दी।
इस कार्यक्रम में 250 बच्चों के अभिभावकों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दी गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रो.अजय कुमार श्रीवास्तव थे। इस कार्यक्रम में डॉ.राजीव कुमार ने खासकर इस मौसम में बच्चों में होने वाले एक्युट इनसेफलाइटिस सिंट्रोम(एईएस) से बचाव के लिए कई उपाय बताकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शॉल ओढ़ाकर, प्राचार्या संगीता वर्मा पुष्पगुच्छ देकर व सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर राजीव कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार पिंकू ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के सदस्यों के अलावा संजय कुमार, पंकज प्रकाश, अमित प्रकाश, माधव जी, पांडेय प्रकाश, राकेश कुमार सिन्हा पप्पू, त्रिलोकी कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार गुड्ड, चक्रधर सिन्हा, तरुण कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, अमित कुमार, मुजफ्फरपुर न्यूज के सीईओ प्रकाश सिन्हा,
वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद श्री कृष्णा साह, सीटी न्यूज के रिपोर्टर विवेक गौरव, कुमार आयूस डिम्पू , दिलीप कुमार, रामनरेश राय, राजा पंडित, राकेश चन्द्र सम्राट, कैप्टन राजीव, मुकेश कुमार बुल्लू, शतिश कुमार, उदय कुमार, विवेक, मुकुन्द, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, रोहित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आशिष सिन्हा, प्रेम कुमार, सुनिल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


