सा’इबर फ्रा’ड : डेबिट कार्ड बदल खाते से उड़ाए लाखों रुपए, विस्तार से जानें…

मुजफ्फरपुर। सा’इबर फ्रा’ड गि’रोह के ब’दमाशों ने ओटीपी जेनरेट करने में मदद का झां’सा देकर महिला का डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उनके खाते से 1.09 लाख रुपये उड़ा लिए।

मामले में कलमबाग रोड की अर्चना कुमारी ने थाने में शि’कायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि महिला के पति दिल्ली के एक बैंक में सहायक प्रबंधक हैं।

दो दिन पहले बहन और अपना डेबिट कार्ड लेकर एटीएम में सक्रिय करने गई थी। कलमबाग चौक स्थित एटीएम में ओटीपी जेनरेट करने में परेशानी होने पर वहां खड़े एक युवक से सहायता मांगी।

 

ओटीपी जेनरेट कराने के बाद घर चली गई। कुछ समय बाद मोबाइल पर मैसेज मिला कि चार बार में 10-10 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है।

ज्वेलर्स की दुकान से 69 हजार रुपये की खरीदारी का भी मैसेज मिला। पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरे के फुटेज को खंगालकर आ’रोपितों की गि’रफ्तारी को छा’पेमारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading