बिहार की राजधानी पटना में पुलिस की तमाम को’शिशों के बावजूद आ’पराधिक घ’टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक 10 साल की बच्ची से रे’प करने का मामला सामने आया है। रे’प का आ’रोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पीड़िता के पिता सुबह ही काम पर चले गए थे और मां भी पास में ही किसी काम से गई थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची का ब’लात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची के पेट में अचानक से दर्द होने और उसके उल्टी करने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां सच्चाई जानकर उनके हो’श उड़ गए। काफी पूछताछ के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पटना पुलिस ने तत्परता बरतते हुए दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी ने कुकृत्य को अंजाम देने के बाद लड़की को धमकाया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी थी। घटना के बाद से ही बच्ची पूरी तरह से डर गई थी। नाबालिग के साथ रेप की यह घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता और आरोपी के परिवार एक ही कैंपस में किराए के मकान में रहता है। दोनों परिवार एक-दूसरे से पहले से ही परिचित हैं।

खुलासा मंगलवार को हुआ और देर शाम इस मामले में राजीव नगर थाने में एक केस दर्ज कराया गया। मामले की जानकारी तब मिली जब लड़की की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी होने लगी तो उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया था। डॉक्टर ने जब टेस्ट किया तब सच्चाई सामने आई। इसके बाद माता-पिता ने अपनी बेटी से काफी पूछताछ की। तब जाकर बच्ची ने सारी सच्चाई बताई।

आरोपी ने कबूला जुर्म
रेप पीड़िता के पिता ने तत्काल राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बुधवार को पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराएगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

