से’क्स के लिए टॉर्चर करने वाला ट्यूशन टीचर गि’रफ्तार : पति बोला- मरते दम तक साथ नहीं छोड़ूंगा, रे’पिस्ट को दिलाऊंगा सजा

मुजफ्फरपुर में 6 साल तक छात्रा से रेप करने वाला ट्यूशन टीचर (28) गि’रफ्तार हो गया है। उसके मोबाइल से लड़की के अ’श्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। लड़की की 11 महीने पहले शा’दी हुई थी। वह 6 महीने से प्रे’ग्नेंट है। उसके पति ने कहा कि मैं मरते दम तक अपनी पत्नी का साथ दूंगा। आ’रोपी को साथ मिलकर सजा दिलवाएंगे। 7 फेरे लिए हैं और सात वचन दिए हैं, उसका साथ नहीं छोडूंगा।

बता दें कि ट्यूशन टीचर सुजीत कुमार के यहां छात्रा पढ़ने आती थी। इस दौरान उसने रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर वह छात्रा से छह साल तक रेप करता रहा। इस बीच लड़की की शादी हो गई। फिर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए बुलाने लगा। मना करने पर उसने लड़की के पति को वीडियो और फोटो भेज दिए थे। FIR दर्ज होने के बाद महिला थाने की सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही ने आरोपी ट्यूशन टीचर सुजीत कुमार के घर पर छापेमारी की। उसके पास से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस अब मेडिकल जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।

मोबाइल में मिले रेप के सबूत

पुलिस को आरोपी के फोन से लड़की के वो वीडियो और फोटो मिले हैं। जो उसने लड़की के पति को भेजे थे। इन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए वो उसे ब्लैकमेल करता आ रहा था। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि इसे साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता ने पूर्व प्रमुख अनिल राम के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उसने 50 हजार रुपए में केस मैनेज करने का दबाव बनाया था। इतना ही नहीं उसे उठवा लेने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने कहा कि आरोपी 2015 से ही उसके साथ गलत कर रहा था। कहता था कि मना करोगी तो पिता की हत्या कर देंगे। तुम्हें समाज मे बदनाम कर देंगे। इसी डर से वह कुछ नहीं बोलती थी। लेकिन, अब उसका रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया। परिजन ने सलाह दी कि अब कानून का सहारा ही एकमात्र रास्ता है। तब पुलिस के पास पहुंची।

साजिश के तहत बदनाम करने की बात
पूर्व प्रमुख ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है। जिसे दूसरा रूप दिया जा रहा है। 2015 से पहले से दोनों के रिश्ते थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। जिसमें जनप्रतिनिधि होने के नाते वे शामिल भी हुए थे। अभी भी क्षेत्र से जुड़ा कोई मामला मेरे पास आता है तो जनप्रतिनिधि के नाते हम वहां जाते हैं। समस्या सुलझाने की कोशिश करते हैं। हमको बेवजह इसमें घसीटा जा रहा है।

पति ने कहा- मरते दम तक रहेगा साथ
पीड़ित युवती के पति ने बातचीत में बताया कि जब मैंने शादी की थी। तब ये सब बातें नहीं जानता था। उसकी मांग में सिंदूर भरकर अग्नि को साक्षी मानकर शादी की थी। जन्म-जन्म तक साथ निभाने का वादा किया था। अब इस तरह की घटना सामने आई है। इसका निदान करेंगे। आरोपी को सजा दिलवाएंगे। हर कदम पर अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं। मरते दम तक सुख दुख में उसका साथ देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading