सीवान में ज’हरीली श’राब से 3 की मौ’त : 3 गं’भीर बिना पो’स्टमॉर्टम रातों-रात अंतिम सं’स्कार

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सीवान में शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3 की हालत गंभीर बनी है। सभी ने रात में शराब पी थी। इसके बाद पेट में दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल में सभी ने दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमॉर्टम के लिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इसे सामान्य मौत बता रही है।

 

मामला पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का है। आशंका जाहिर की जा रही है कि सभी ने एक साथ जहरीली पी थी। परिजनों कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी भीखम राम (60), बिंदा राम (62) और अर्जुन राम (50) के रूप में की गई है। आसपास के लोगों की माने तो तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि, इसे लेकर मृतक के परिजन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ अन्‍य लोग भी बीमार हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

रात से सुबह तक श्मशान में फूंकी गई तीन लाशें

इधर, इस घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार की रात से सुबह तक तीनों शवों का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। वो चोरी छिपे श्मशान घाट पहुंचे थे।

पुलिस मान रही सामान्य मौत
पचरुखी के हरदिया गांव में 3 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत की जानकारी पर पचरुखी थाने की पुलिस इनकी मौतों को सामान्य बता रही है। सभी लोगों को पेट दर्द और शरीर में तेज झनझनाहट की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading