कांग्रेस बिहार में दो गुणों वाला खोज रही अध्यक्ष, नहीं मिल रहा ऐसा नेता, जानें मामला…

पटना : कांग्रेस बिहार में दो गुणों वाला अध्यक्ष खोज रही है। लेकिन ऐसा खूबियों वाला अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर वह ऐसे पात्र की खोज कर रही है, जो वोट के अलावा पार्टी के रोज के खर्च के लिए नोट का भी इंतजाम करे।

मुश्किल यह है दोनों खूबियां एक आदमी में नहीं मिल रही हैं। वोट जुटाने का दावा करने वाले लोग नोट के मोर्चे पर हाथ खड़े कर दे रहे हैं। कार्यकाल पूरा होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए आदमी की खोज पूरी नहीं हो पाई है।

वहीं कांग्रेस की ओर से सही अध्यक्ष पद के लिए खोज जारी है। जाति में बंटी राज्य की राजनीति में हरेक मजबूत पार्टी के पास एक या उससे अधिक जाति का वोट बैंक है। इस मापदंड पर कांग्रेस कभी सबसे ऊपर थी। ब्राह्म्ण, अनुसूचित जाति और मुसलमान उसके वोट बैंक के आधार थे।

समय के साथ इन तीनों ने अलग-अलग दलों से संश्रय बनाया। आज की तारीख में कोई ऐसी जाति नहीं है, जिस पर कांग्रेस पूरा दावा कर सके। फिर भी उसे अपने पुराने कोर वोटरों पर भरोसा है। यही कारण है कि सवर्ण, अनुसूचित जाति या मुसलमान में से किसी को अध्यक्ष पद के उपयुक्त माना जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.