पटना। पुलिस मुख्यालय ने थाना स्तर पर लंबित कां’डों की जांच में तेजी लाने के लिए बड़ी पहल की है। राज्य के कुल 1096 थानों में ऐसे 216 थाने चिन्हित किए गए हैं, जहां दो तिहाई समस्याएं व कां’ड लंबित हैं।
इन पुलिस थानों के लंबित मामलों के निबटारे के लिए 28 वरीय पुलिस अधिकारियों को नामित किया गया है। यह अफसर इन 216 थानों का दौरा कर लंबित कां’डों के निष्पादन में तेजी लाएंगे।
डीजीपी एसके सिंघल की अध्यक्षता में सभी क्षेत्र व जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीजीपी ने तय किए गए 28 अफसरों के जरिए थाना स्तर पर अ’पराध, अनुसंधान, गि’रफ्तारी, लंबित कांडों भूमि वि’वाद तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने सभी रेंज आइजी व डीआइजी से जिलों में पदस्थापित ऐसे पुलिस अफसरों और कर्मियों की सूची मांगी है, जो अनुपयुक्त हैं।
दो सप्ताह के अंदर पुलिस मुख्यालय को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस सूची के आधार पर योग्य अफसर व कर्मियों की तैनाती जिलों में की जाएगी।
