कई महिलाओं से शादी करने वाला युवक गि’रफ्तार

पटना सिटी चौक थाने की लड़कियों को झांसा देकर कई शादी रचाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गि’रफ्तार युवक पटना के न्यायालय में मुंशी का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी की रहने वाली पूजा कुमारी ने चौक थाने में अपने पति के खिलाफ कई शादियां रचाने का आरोप लगाया था। पटना सिटी चौक थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम आरोपित मुकेश कुमार को गि’रफ्तार कर लिया है।

मुकेश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी ने बताया कि मुकेश अब तक लगभग 5 शादियां कर चुका है। इसके अलावा मुकेश ने कई लड़कियों से अपना अवैध संबंध भी बना कर रखा है। पूजा ने बताया कि उसकी शादी एक महिला दलाल के द्वारा कराई गई थी। 2017 में जब उसकी शादी के बाद एक बच्ची हुई तो पूजा कुमारी को यह जानकर होश उड़ गया कि मुकेश पूर्व से ही कई लड़कियों का पति है। पूजा ने मुकेश के खिलाफ सबूत जुटाना शुरू कर दिया।

जब पूजा को मुकेश के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगा तो पूजा ने पटना सिटी के चौक थाने में मुकेश के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश को परसा बाजार के खपरैल चक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा का यह मानना है कि कई लड़कियों के जिंदगी बर्बाद कर चुका मुकेश को अब न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूजा ने यह भी बताया कि मुकेश की पहली पत्नी ने भी उसके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया है।थाना प्रभारी ने उसकी पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन की बात कही है। पूजा की मां अनीता देवी ने बताया कि अगर उन्हें पूर्व से यह जानकारी रहती कि उसका दामाद शादीशुदा है तो वह कभी भी अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं करती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading