नशे’ड़ियों का ब’वाल : दुकानदार की जमकर की पि’टाई, लोगों ने अस्पताल में कराया भ’र्ती

बेगूसराय में एक बार फिर नशेड़ियों का उत्पात देखने को मिला। यहां दुकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर एक दुकानदार को लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घा’यल युवक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

घटना बरौनी थाना इलाके की है। 35 वर्षीय जख्मी मोहम्मद इमामुल बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा गांव अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल का पुत्र बताया जा रहा है।बताया जाता है कि जख्मी गांव स्थित अड्डा चौक पर दुकानदारी करता है और दुकान पर ही विवाद की शुरुआत हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी रोज की तरह वुधवार की शाम भी शराब पीकर घुड़सवारी कर हुड़दंग मचा रहा था उसी दौरान आरोपी घोड़े के साथ दुकान में घुस गया और समानों को क्षति पहुंचाने लगे।

उसने बताया कि विरोध के बाद आरोपी चला गया और दर्जनों की जत्थे में वापस आकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया।घरवालों ने बताया कि इस जानलेवा हमले में तीन लोग मोहम्मद इमामुल भाई मो सलीम शहनाज खातुन एवं मजीदा खातुन को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें इमामुल की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि दौरान आरोपियों ने दुकान में भी लूटपाट कर सामान लेकर चंपत हो गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading