प्यार में घर छोड़ने वाले प्रेमी जोड़े का द’ र्द : वीडियो बनाकर कहा-परिवार राजी, मुखिया दे रहा जा’न से मा’रने की ध’मकी

नवादा के प्रेमी जोड़े का दर्द भरा वीडियो सामने आया है। वे अपनी और परिवार की जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। लड़की ने कहा कि हम दोनों ने परिवार से लव मैरिज की है। हम लोग खुश भी हैं, लेकिन गांव के कुछ लोग दुश्मन बन गए हैं। कहा कि गांव का मुखिया जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार से मारपीट की जा रही है।

प्रेमी जोड़े ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया संदीप राजवंशी, सिंटू कुमार एवं रंजीत कुमार हम दोनों और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर हमें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार यही तीनों होंगे।

वीडियो में लड़की अपना नाम निशा कुमारी, पिता का नाम मनोज राजवंशी एवं घर पकरीबरामा थाना क्षेत्र के धेवधा पंचायत के राजवरिया गांव बता रही है। वहीं लड़का खुद को कोनंदपुर पंचायत के थालपोश गांव निवासी कृष्णा राम का पुत्र नीतीश कुमार बता रहा है। पिता कृष्णा राम घर कोनंदपुर पंचायत के थालपोश गांव बता रहा है।

वीडियो में लड़का कह रहा है कि मेरे गांव वालों के तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। लड़की के गांव वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फोन पर गाली-गलौज भी करते हैं। मेरे भैया के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की है। प्रेमी जोड़ा जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

मुखिया बोला- आरोप बेबुनियाद

इस संबंध में पकरीबरावां थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हालांकि इस पूरे मामले पर मुखिया संदीप राजवंशी ने कहा कि मेरी भतीजी ने प्रेम विवाह किया है। मैंने कहा था कि ऐसा नहीं करो, क्योंकि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। और हमारा भी इज्जत और सम्मान है। मैंने किसी को भी भी जान मारने का धमकी नहीं दिया हैं। यह आरोप बिल्कुल ही बेबुनियाद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading