आर्मी स्कूल की शिक्षिका ने की आ’त्महत्या : परिजनों का आरोप- द’हेज को लेकर हमेशा प्र’ताड़ित किया जाता था

पटना के खगौल में बुधवार की देर रात दानापुर आर्मी स्कूल की शिक्षिका ने फां’सी ल’गाकर आ’त्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में स’नसनी फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना खगोल थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृ’तक की पहचान दानापुर के आर्मी स्कूल की शिक्षिका शालिनी तिवारी (32 वर्ष )के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खगोल थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 5 में बुधवार की देर रात बिहटा के राजपुर निवासी राहुल कुमार त्रिपाठी की पत्नी शालिनी तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि शालिनी का पति राहुल कुमार एक प्राइवेट अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता है। शालिनी का भाई शिवम ने बताया कि उसके पति और ससुराल वालों द्वारा बराबर एक लग्जरी कार की मांग की जा रही थी।

शिवम ने बताया कि उसकी बहन पीएचडी कर प्रोफेसर बनना चाहती थी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले अपनी बहन की शादी बड़े ही धूम धाम से राहुल कुमार से किया था।

ससुराल वाले हमेशा मेरी बहन को पैसे को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। कुछ दिनों से एक लग्जरी कार का डिमांड कर रहे थे। शिवम अपनी बहन के पति राहुल कुमार, ससुर बिमल कुमार त्रिपाठी, सास ममता देवी, देवर रोहित कुमार त्रिपाठी, ननद खुसबू त्रिपाठी पर आरोप लगाते खगोल थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.