बिहार : उधर बहन की निकली डोली इधर भाई की अ’र्थी, मा’तम में बदलीं खुशियां

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र से एक मर्माहत करने वाली खबर सामने आई है। एक तरफ बहन विवाह मंडप में सात फेरे ले रही थी और दूसरी तरफ उनका भाई जिंदगी और मौ’त से जूझ रहा था। कौन जानता था कि दुल्‍हन के भाई के पास जिंदगी की चंद सांसें ही शेष बची हैं।

शादी के बाद घर से बहन की डोली निकलते ही युवक ने भी दम तो’ड़ दिया। अचानक से शादी की खुश‍ियां मातम में तब्‍दील हो गईं। परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बेसुध हो गए। पूरा गांव रो पड़ा। कुछ घंटों पहले जहां शहनाई की मधुर आवाज गूंज रही थी, वहीं अब मातमी सन्‍नाटा पसरा हुआ है। परिजन स्‍तब्‍ध हैं और ग्रामीण खामोश!

जानकारी के अनुसार, दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे में गांव के एक युवक की मौत हो गई। बहन की विदाई के ही दिन भाई की मौत की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शादी के दिन ही दुल्‍हन का भाई सड़क हा’दसे में घा’यल हो गया था। इलाज के दौरान घरवालों को मौत की खबर दी गई। समाचार सुनते ही उत्सव का माहौल गम में तब्दील हो गया।

बहन की शादी के दिन घायल हुआ था युवक
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम दुल्हिन बाजार थाने के भरतपुरा गांव निवासी राजकुमार राम की पुत्री दीपरानी की बारात बिक्रम थाने के दादोपुर गांव से आनी थी।  घरवाले बारात के स्वागत में जुटे थे। राजकुमार राम के 18 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार किसी काम से स्कूटी से दुल्हिन बाजार गया था। घर लौटने के क्रम में रितेश सड़क हादसे का शिकार हो गया।  रितेश को गम्भीर चोटें आई थीं। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए घर ले आए और उसका इलाज एक ग्रामीण डॉक्टर से कराने लगे।

कलेजे पर पत्‍थर रख की बेटी की शादी
तय समय पर बारात आई।  कलेजे पर पत्थर रखकर माता-पिता ने बेटी शादी की। आनन-फानन में सुबह बारात विदा हुई. उसके बाद घायल रितेश की हालत बिगड़ने लगी. इसे देख परिजन उसे इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रितेश को पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे पीएमसीएच में न ले जाकर पालीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दुल्‍हन का छोटा भाई था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक रितेश दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।  निजी अस्‍पताल में इलाज के दौरान रितेश की मौत हो गई। बेटे की मौत सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। दुल्हिन बाजार के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव के एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।  उसके बाद बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading