मुजफ्फरपुर : मोनास्टिक इंगलिश स्कूल में शिविर लगाकर बच्चों का हुआ कोविड टीकाकरण

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर अखाड़ाघाट के शेखपुर में स्थित जाने-माने मोनास्टिक इंगलिश स्कूल में 19 अप्रैल को लगभग 400 बच्चों को कोविड का टीका लगाया गया। वहीं 22 अप्रैल को भी बच्चों का टीकाकरण हुआ।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक गुंजन कुमार ने बताया बच्चों को कोविड से सुरक्षित करने के लिए कोविड टीका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

बच्चों के अभिभावक ने भी बच्चों को टीकाकरण में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पहली से नौवीं कक्षा में नामांकन जारी है।

इस नामांकन में बीपीएल परिवार के बच्चों को विशेष सुविधा दी जा रही है। इस स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्पटल की विशेष सुविधा भी है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading