कहां-कहां पर लगाई जाएगी स्वास्थ्य शिविर, जानें…

मुजफ्फरपुर। स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत एसकेएमसीएच के चिकित्सक व छात्रों की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 24 अप्रैल को लगने वाले शिविर में स्वास्थ्य जांच व कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

जरूरतमंदों के बीच स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दवा का वितरण किया जाएगा। नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित इस शिविर में संस्कृति उत्थान समिति न्यास की टोली का सहयोग मिलेगा।

 

ऑर्गेनाइजेशन के संगठन सचिव व कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रशांत झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर में 17 जगहों पर जांच होगी। इनमें खबड़ा, अघोरिया चौक, शेरपुर, पंखा टोली, सोडागोदाम चौक स्थित खुदीराम बोस चिताभूमि, महिला शिल्प कला भवन स्कूल, दादर बस्ती, सदातपुर,

रेपुरा बस्ती, चकमुरमुर, दामोदरपुर, गायत्री मंदिर, काली मंदिर, बड़ा जगन्नाथ भगवती स्थान, तीन पोखरिया, लेप्रोसी मिशन चौक शामिल है।

डा. झा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टोली ने प्रभारी सिविल सर्जन डा.एसपी सिंह से मिलकर पत्र दिया । एसकेएमसीएच मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डा. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसकेएमसीएच के चिकित्सक व छात्रों की टोली सेवा देगी ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading