मुजफ्फरपुर। राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए सूबे की सरकार मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत सरकार सूबे के सभी जिलों में छात्रों के बीच प्रोत्साहन राशि वितरित करती है।
10वीं परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को राशि दी जाती है। इसका लाभ सभी जाति के बालक व बालिकाओ को मिलता है। राज्य सरकार की तरफ से दस हजार रुपये देने का प्रावधान है।
बता दें कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं अगर सेकेंड डिवीजन भी पास हैं तो सरकार की ओर से आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए। अगर इससे अधिक है तो वंचित हो सकते हैं।

