MADHUBANI : गला रेतकर होमगार्ड जवान के पुत्र की हत्या, इलाके में सनसनी……

मधुबनी के पंडौल में होमगार्ड जवान के पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी होमगार्ड जवान सुदेश्वर प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। उसकी हत्या मंगलवार रात कर दी गई है। चाकू से गोदी गई मनीष की लाश मधुबनी शहर से सटे दोमंठा से चकदह जाने वाली सड़क के किनारे खेत में बुधवार की सुबह लोगों ने देखी। मरने वाला मनीष इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी लाश मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि मनीष मंगलवार शाम से ही लापता था । परिजनों ने काफी खोजबीन लेकिन उसका पता नहीं चला।

खेत में उसकी लाश लोगों ने देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर एसडीपीओ कामिनी बाला पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार व नगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई हैं। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे मनीष को फोन कर किसी ने बुलाया था। साईकिल लेकर वह घर से निकला था। पुलिस को घटनास्थल पर मृतक का मोबाईल तो मिला पर साईकिल नहीं मिली। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे छानबीन में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading