पंचायत के फैसले पर प्रेमी जोड़े की हुई शादी : लड़की के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर वर पक्ष ने तो’ड़ा रिश्ता

मधुबनी : कलुआही प्रखंड के मलमल गांव में लड़की के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया। लड़की की 11 मई को शादी तय थी। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ करानी तय की गई। इसके बाद दोनों का विवाह कराया गया।

दरअसल, लड़की अपने प्रेमी संग घर के छत पर थी, जिसे लड़की की मां ने देख लिया। इसके बाद लड़की की मां शोर शराबा करने लगी, जिसे सुन काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। इधर, इस मामले की जानकारी लड़की की जहां शादी तय हुई थी, वहां हो गई। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।

इसके बाद लड़की के परिजन ने प्रेमी विकास कुमार यादव के बिरुध्द पंचायत बैठाया। जहां पंचों ने लड़की के रिश्ते टूट जाने को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रेमी युगल को शादी के रिश्ते में बांधने का फरमान जारी किया। इसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर गांव के मंदिर में विवाह के बंधन में बंध गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading