सीवान : बिहार में अतिक्रमण किए गए स्थानों पर हाल में ही जब बुलडोजर चलने लगा तो कहा जाने लगा कि बिहार में योगी राज (योगी आदित्यनाथ की सरकार) आ गया है। एक बार फिर इस बात की चर्चा तब होने लगी जब सीवान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होने लगी। सीवान के जिस स्थान पर अचानक हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों से वर्षा वहां इसे देखने के लिए कई गांवों के लोग इकट्ठा हुए। फूलों की वर्षा के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

दरअसल, सीवान के जिरदेई प्रखंड के हासुवा पंचायत के हीर मक्रियार गाव में हो रहे यज्ञ में हेलीकॉप्टर राउंड लगा कर पुष्प वर्षा कर रहा था मौका था भव्य श्री कुंडिया विष्णु महायज्ञ का। इसमें कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प की वर्षा की गई। इसके बाद इलाके में चर्चा होने लगी कि क्या बिहार में भी योगी राज आ गया है जो यज्ञ पर पुष्पवर्षा हो रही है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार सावन के महीने में कांवरियों पर पुष्पवर्षा करवाती रही है। हालांकि, सीवान का यह मामला बिल्कुल ही अलग है। बताया जा रहा है कि लंदन में रहने वाले NRI उदेश्वर कुमार सिंह अपने गांव आए हैं और वो एक यज्ञ करा रहे हैं। इसी यज्ञ में हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की वर्षा की गई। सीवान हीर मक्रियार में श्री कुंडिय विष्णु महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह महायज्ञ 30 अप्रैल तक चलेगा।

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई और इस प्रसिद्ध यज्ञ का आगाज हुआ। इसमें देश विदेश के जाने माने साधु प्रवचनकर्ता पधारे हैं। इस मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भी व्यवस्था की गई है।

अचानक यज्ञ में हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की वर्षा चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं पूरा इलाका भक्तिमय में हो गया। इस यज्ञ में कई गांवों के लोग शिरकत कर रहे हैं और दूरदराज से इस यज्ञ को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। अगल बगल का पूरे क्षेत्र वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की वर्षा सीवान में चर्चा का विषय बना हुआ है।
