औराई : प्रखंड के चंडीहा गांव में शनिवार की दोपहर चंदेश्वर दास के घर में आग लग गई। घटना में कपड़े, पांच क्विंटल गेहूं व पंद्रह हजार रुपये समेत करीब एक लाख के सामान जल गए।

मुखिया अबु बकर ने बताया कि पीड़ित ने सीओ व थाने को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। इधर, घनश्यामपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव में दिनेश राय के घर में अलाव से शुक्रवार की देर रात आग लग गई।

इससे दिव्यांग दिनेश राय की ट्राई साइकिल, अनाज, कपड़े व कुछ नगदी समेत एक लाख का सामान नष्ट हो गया। मुखिया रामजनम सोनू ने बताया कि सीओ व थाने को आवेदन दिया गया है।

