मुंगेर में फिर AK-47 हुआ बरामद, मास्केट-कट्टा व मैगजीन भी बरामद

पटना/मुंगेर : बिहार के मुंगेर में फिर AK-47 बरामद हुआ है। इसके साथ ही पुलिस छोपमारी में लोकल पिस्टल कट्टा व AK-47 के मैगजीन भी बरामद किये गये हैं। तीन लोगों के गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की गई है। AK-47 बरामद होने की पुष्टि मुंगेर के डीआईजी जीतेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से की है। इसके साथ ही मास्केट, कट्टा व मैगजीन भी पुलिस ने बरामद किये हैं।

मुंगेर में बुधवार को मिला AK-47 22वां है। इसके पहले समय-समय पर 21 AK-47 रायफल मिल चुके हैं। AK-47 मिलने का सिलसला इसी साल 29 अगस्त से शुरू हुआ था। पुलिस उस समय सकते में आ गयी थी, जब 14 सितंबर को एक साथ एक कुएं से 12 AK-47 बरामद किये थे। इसके बाद तो पुलिस महकमे में सनसनी मच गयी थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश से 70 से 80 AK-47 के बिहार लाये जाने की चर्चा है। वहीं इस मामले में इसके पहले तक अलग-अलग थानों में आधा दर्जन एफआइआर दर्ज किये जा चुके हैं। एक मामले की जांच तो एनआइए खुद कर रही है और उसकी टीम कई बार मुंगेर पहुंच कर जांच कर चुकी है। इतना ही नहीं, AK-47 मामले की मॉनिटरिंग मुंगेर डीआइजी जीतेंद्र मिश्रा खुद कर रहे हैं। वहीं एसपी लगातार इसमें लगे हुए हैं। समय-समय पर रेड भी की जा रही है। और, इसी का परिणाम है कि बुधवार को मुंगेर पुलिस को एक और सफलता मिली। पुलिस ने 22वां AK-47 बरामद किया। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके पहले भी दर्जन भर लोग पकड़े जा चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading