मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के कर्मी और नाइट गार्ड के साथ मा’रपीट कर ध’मकी देने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने रात में निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों की सु’रक्षा बढ़ा दी है।
रात में ग’श्ती में निकलने वाले पदाधिकारियों को विशेष रूप से अ’सामाजिक त’त्वों पर नजर रखने को कहा गया है। सं’दिग्ध देखे जाने पर फौरन उन्हें गि’रफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

मालूम हो कि तीन दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड में अ’सामाजिक त’त्वों द्वारा स्मार्ट सिटी के निर्माण एजेंसी के कर्मी व सुरक्षा गार्ड के साथ मा’रपीट की गई थी। रं’गदारी की मांग करते हुए उन्हें ध’मकी दी गई थी।
निर्माण एजेंसी ने नगर डीएसपी और स्मार्ट सिटी के एमडी एवं नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों को भी पत्र भेजा था। इसपर संबंधित थानाध्यक्षों ने इस दिशा में का’र्रवाई शुरू कर दी है।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के कर्मियों के कार्य में बा’धा पहुंचाने वालों पर का’र्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्मार्ट मिशन के तहत शहर के बैरिया गोलंबर से लक्ष्मी चौक होते हुए जूरन छपरा से स्टेशन समेत कई जगहों पर नाले का निर्माण चल रहा है।
