स्मार्ट क्लास से निखरेगा बचपन, साकार होगा सपना, जानें पूरा मामला…

बगहा। स्मार्ट क्लास की अवधारणा बगहा से होकर बिहार के हर प्रखंड हर जिले तक पहुंच चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में सफल रहा यह प्रयोग आज हर विद्यालय की जरूरत बन चुकी है।

उपरोक्त बातें बगहा दो बीईओ जनार्दन प्रसाद निराला ने सोमवार को स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के दौरान कही। प्रखंड संसाधन केंद्र से सटे आदर्श मध्य विद्यालय पठखौली में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन हुआ।

 

बीआरपी पिंटू कुमार ने कहा कि स्मार्ट क्लास में बच्चों के कौशल विकास के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध हो रहा है। प्रखंड के अधिकांश प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का लाभ बच्चों को मिल रहा है।

 

इससे शिक्षकों की कमी से निपटने में मदद तो मिली ही है साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की अवधारणा भी मूर्त रूप ले रही है। प्रधान शिक्षक पंकज कुमार और सहायक शिक्षक उमेशचंद सिंह ने बताया कि इस विशेष कक्षा का लाभ ब’चों को नियमित रूप से मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर शिक्षक कमलनाथ राय, मो मंजूर आलम, अंजुम आरा, प्रियदर्शनी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading