बेतिया। नगर के एक मोहल्ले से मां व पुत्री गा’यब हो गई है। मामले में महिला के व्यवसायी पति ने कालीबाग ओपी में आवेदन देकर दोनों के दिल्ली चले जाने की आ’शंका जताई है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आवेदन में महिला के पति ने बताया है कि उनकी 36 वर्षीय पत्नी व 16 वर्षीय पुत्री 11 अप्रैल को अ’चानक घर से गा’यब हो गए।
दोनों अपने साथ कपड़े, आभूषण तथा 60 हजार रुपये नकदी भी ले गए है। उनके पास दो अलग अलग नंबरों के सीम कार्ड भी है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं अता पता नहीं चला।

व्यवसायी ने बताया है कि वे काम के सिलसिले में दिन भर घर से बाहर रहते हैं। पत्नी मनुआपुल के एक विवाह भवन में काम करती थी। पिछले साल से वह छोटी-छोटी बात पर झ’गड़ा करती रहती थी।
घ’टना के बाद जब वे विवाह भवन में मैनेजर से पूछा तो उसने बताया गया कि महिला करीब दस दिन पूर्व यहां आई थी। पुलसि का कहना है कि मामला काफी गं’भीर है। जांच प’ड़ताल के बाद ही मामले का प’र्दाफाश होगा।
