पटना। पटना के नजदीक एक गांव में दो बहनों से पूरी रात सा’मूहिक दु’ष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना फुलवारी शरीफ थाना के कुर्जी मोहम्मदपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि गांव की दो लड़कियों को पड़ोस के गांव बाबूचक के दो युवकों ने बीती रात तब अगवा कर लिया, जब वे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं।
आ’रोपितों में से एक चौकीदार का भाई बताया जा रहा है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन घंटे तक दोनों के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म किया गया। रात को ही दोनों लड़कियां किसी तरह भा’गते हुए नजदीक के खगौल थाने में पहुंचीं।
खगौल थाना की पुलिस ने दोनों को फुलवारी शरीफ थाना पहुंचा। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और दोनों लड़कियों को साथ लेकर छा’पेमारी करने निकल पड़ी। काफी खोजबीन के बाद दोनों आ’रोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पी’ड़िता आपस में चचेरी बहन हैं।
पीड़िता का दावा है कि घर से शौच करने के लिए निकली थीं, तभी पड़ोस के गांव के दो युवक रौकी कुमार एवं विशाल कुमार ने दोनों को अगवा कर लिया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में ही दोनों से काफी देर तक दु’ष्कर्म किया।
इस बीच दोनों ने मौका पाकर भागना शुरू किया तो युवकों ने उनका पीछा भी किया। यु’वतियों का कहना है कि दोनों से बचने के लिए वे सीधे घर की बजाय खगौल थाना जा पहुंचीं।
