पत्नी की विदाई कराने गए यु’वक की ससुराल में ह’त्या

अरेराज अनुमंडल के मलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरखा भैया टोला गांव में पत्नी की विदाई कराने गए युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या किसने और कैसे की इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा है। मृतक गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी ऋषिदेव तिवारी का पुत्र मुन्ना तिवारी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना सोमवार की शाम अपनी ससुराल मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा भैया टोला गया था। बताया जाता है कि वहां जाने के बाद विदाई कराने के मुद्दे पर उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मुन्ना की शादी राजहारण तिवारी की पुत्री से करीब छह सात पहले हुई थी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

मोतिहारी। नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के छोटा बरियारपुर स्थित केंद्रीय कारा के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हो गई। मृत युवक की पहचान जिले के गोङ्क्षवदगंज थानाक्षेत्र के झखरा गांव निवासी लक्ष्मण ङ्क्षसह के पुत्र महाराणा प्रताप ङ्क्षसह उर्फ नमी के रूप में की गई।

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता व छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने दल-बल के साथ पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। छतौनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृत युवक के स्वजनों को घटना की सूचना दी गई है।

रंगेहाथ बाइक चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

चकिया। शहर के रूपमहल सिनेमा हाल के पास मंगलवार को बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को रंगेहाथ पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया बदमाश शिकारगंज थाना क्षेत्र के छोटा करमलिया खुदानगर वार्ड छह निवासी सहूद आलम है। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के चोरमा निवासी मोहन कुमार अपने संबंधी की बाइक लेकर चकिया बाजार आए थे।

बाइक को खड़ी कर वे मोबाइल की दुकान में गए। इसी दौरान उनकी बाइक स्टार्ट कर एक बदमाश भागने लगा। मोहन द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बाइक के साथ चोर को पकड़ लिया व जमकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading