एंटीजन जांच में कोरोना पाजिटिव मिली महिला की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव पाई गई। इसके साथ ही आठ मार्च के बाद एंटीजन टेस्ट में कोई कोरोना संक्रमित मिला। प्रभारी सिविल सर्जन डा.एसपी सिंह ने बताया कि एंटीजन किट से पाजिटिव आने व आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव आने पर भी उसे संक्रमित मरीज ही माना जाएगा। महिला को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

प्रभारी सीएस ने बताया कि देश में कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। अब हर दिन पांच हजार लोगों को कोरोना जांच की जा रही है। जनवरी से मार्च तक जिले में 3 हजार 930 लोग संक्रमित मिले। सब स्वस्थ हुए। जानकारी के अनुसार वह महिला सोमवार को उत्तर प्रदेश से बिहार लौटी थी।

घर जाने से पहले उसने एसकेएमसीएच में एंटीजन जांच कराई थी। महिला को सर्दी-खांसी और बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे। एंटीजन जांच में पाजिटिव मिलने के बाद उसे घर में ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई। मंगलवार को एसकेएमसीएच में उसकी दोबारा आरटीपीसीआर जांच की गई। इसमें वह निगेटिव मिली।


