सरकार के निर्देश पर जिले के आलाधिकारी बुधवार को अंचल कार्यालयों में पहुंचे। अंचल कार्यालयों की व्यवस्था देख अधिकारी सनन रहे गए। मोतीपुर में तो निरीक्षण के दौरान ही सीओ फरियादी से भिड़ गए। जमकर हाथापाई हुई। इसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ जिसका सीएचसी में इलाज कराया गया। सारा माजरा सीसीटीवी में कैद हो गया।

बताया गया कि जांच के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन डॉ.अजय कुमार के समक्ष अपने ऊपर लग रहे आरोप से आक्रोशित सीओ अरविंद कुमार अजीत एक फरियादी व वीडियो बना रहे व्यक्ति से भिड़ गए। काफी देर तक धक्का-मुक्की व हाथापाई होती रही। सारा माजरा प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्थिति बिगड़ते देखते मोतीपुर पुलिस अतिरिक्त जवानों के साथ अंचल कार्यालय पहुंची। बीडीओ प्रशांत कुमार व पुलिस कर्मियों ने लोगों को शांत कराया। बताया कि सेंदुआरी गजसिंह निवासी विनोद कुमार राय अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे।

उनका आरोप था कि उनके दादा चुल्हाई राय 2013 में मर गए थे और 2014 में फर्जीवाड़ा कर उसने जमीन रजिस्ट्री करायी गई जिसका अंचल ने दाखिल-खारिज भी कर दिया। अभी विनोद राय अपनी शिकायत कर ही रहे थे कि सीओ उनसे भिड़ गए। घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं की गई

घटना समय सीओ कार्यालय में फाइलों की जांच कर रहा था। सीसीटीवी में कैद फुटेज और वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।