पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण में नींबू तोड़ने के विवाद में एक दुल्हन की ह’त्या कर दी गई। मामला छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव का है। आरोप मृ’तक की सास और दो ननदों पर लगा है। आ’रोपित सास और दोनों ननद घ’टना के बाद फ’रार हो गईं हैं।
ह’त्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आ’क्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्थित छौड़ादानो थाना के चैनपुर गांव में एक नवविवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने मा’रपीट की।
बात इतनी बढ़ी कि उसकी कथित रूप से ग’ला द’बाकर ह’त्या कर दी। घ’टना का कारण दुल्हन के नींबू तोड़ने से उपजा वि’वाद बताया जा रहा है। छौड़ादानो के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अनुसार मृ’तक महिला काजल देवी (28 साल) चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी थी।
उसके पति और ससुर राज्य के बाहर काम करते हैं। घटना के वक्त दोनों घर से बाहर थे। आ’रोपित सास और दोनों ननद फ’रार हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार मृ’तका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृ’तका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।
