भोजपुर : तमंचे पर डिस्को में हर्ष फा’यरिंग करने वाले शौक-शौकीनों की कमी नहीं है। लेकिन उसका खामियाजा भी देखने को मिलता है। मामला भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ले का है। जहां कल रात तिलक समारोह में नाच के दौरान हर्ष फा’यरिंग में दूल्हा समेत तीन लोगों को छ’र्रा लग गया। जिसके कारण शादी के ठीक पांच दिन पहले दूल्हे व उसके दोस्त को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही।


दरअसल, भलुहीपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में नगर थाना में पदस्थापित एएसआई दीपक कुमार के बयान पर जो केस दर्ज किया गया। उसमें दूल्हा भलुहीपुर निवासी रविशंकर यादव, उसके दोस्त मुफस्सिल थाना के लक्ष्मणपुर निवासी लल्लू कुमार, भलुहीपुर निवासी राजा यादव, पंकज यादव के साथ दूल्हे के पिता गौरी शंकर यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिसमें नगर थाना पुलिस ने दूल्हा रवि शंकर यादव, उसके दोस्त लल्लू यादव को गिरफ्तार के लिया है। वहीं दूल्हे पर अपराधी प्रवृति के पांच दोस्तों समेत मिलकर अपने ही तिलक में अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का आरोप है।बता दें कि भलुहीपुर निवासी आरोपी दूल्हा रवि शंकर यादव की शादी की मुफस्सिल थाना के रतन दुलारपुर गांव में तय हुआ है ।

जिसकी 26 अप्रैल को तिलक थी और 2 मई को बारात । रवि शंकर अपने शादी को लेकर काफी उत्तेजित था,जिसको लेकर तिलक के दिन मुहल्ले के अखाड़ा पर डांसरों का नाच प्रोग्राम की व्यवस्था कराई थी । हिन्दू रीति रिवाज के साथ तिलक खत्म हुआ । जिसके बाद दूल्हा शौक को पूरा करने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ शामियाना में जाकर अंधाधुंध फायरिंग की ।

बताया जाता है कि जब दूल्हा बंदूक में गोली भरकर फायरिंग कर रहा था तब फायरिंग के दौरान खुद दूल्हा,उसके दोस्त लल्लू कुमार और एक किशोर करण को छर्रा लगने से जख्मी हो गए,जिसके बाद तीनों जख्मियों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जख्मी 14 वर्षीय किशोर करण की स्थिति नाजुक बनी हुई है ।