मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के तहत जगन्नाथपुर पंचायत में नाबालिग की शादी रुकवाने पर विकास मित्र संजय राम के साथ आ’क्रोशित लोगों ने मा’रपीट की। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि पूरे परिवार को जा’न से मा’रने की ध’मकी दी गई है।
जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिप अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग पटना, जिला कल्याण पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, आरक्षी अधीक्षक मुजफ्फरपुर, बीडीओ कुढ़नी को भी सौंपा है।

आवेदन में कहा है कि गांव की एक नाबालिग के माता-पिता उसकी शादी में जुटे थे। सूचना मिलने पर उन्होंने समझाया, लेकिन वे नहीं मानें। इस पर बीडीओ को जानकारी दी।
बीडीओ व थानाध्यक्ष ने 26 अप्रैल को गांव पहुंचकर शादी रुकवाई थी। नाबालिग के पिता ने गांव के एक द’बंग से मिलकर शादी रुकवाने का आ’रोप लगाते हुए मा’रपीट की। विकास मित्र ने स्वजनों की सु’रक्षा देने की माग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

