बिहार : वरमाला के ऐन वक्‍त पर दुल्‍हन बोली-बदल गया है दूल्‍हा नहीं करूंगी शादी

ब‍िहार के रक्‍सौल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा बदलने का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से इन्‍कार कर दिया। फ‍िर कार्यक्रम में शुरू हुआ हाईवोल्‍टेज ड्रामा। वरमाला स्टेज पर शुरु हुआ विवाद बढ़ता गया फ‍िर  बगैर विवाह के लौट गए दूल्‍हा-दुल्‍हन।

रक्‍सौल शहर के ब्लाक रोड स्थित एक आवासीय होटल में आयोजित शादी समारोह बगैर विवाह समाप्त हो गया। देर रात से शुरू हुआ मानमनौवल सुबह तक चलता रहा। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इसी बीच मामला थाने पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के मौजे मोहल्ला निवासी प्रेम साह के पुत्र की शादी घोड़ासहन निवासी बिगु साह की पुत्री से होना तय हुआ था। आयोजित स्थल पर दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। बारातियों का सत्कार हो रहा था। इसी बीच वरमाला के लिए वर और वधू पक्ष के लोग स्टेज पर पहुंचे तभी विवाद शुरू हो गया।

वर पक्ष का कहना है कि वरमाला के समय सोने की अंगूठी को लेकर विवाद हुआ। वहीं लड़की पक्ष के मुताबिक दूल्हा बदल दिया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। अंत में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां प्रबुद्धजनों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया।

पूछे जाने पर वर पक्ष के लोगों ने कहा कि हमलोग शादी के लिए तैयार हैं। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि शादी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। लड़की शादी से इंकार कर गई, इसलिए शादी नहीं हो सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading