सं’दिग्ध स्थिति में महिला की मौ’त : पति को हि’रासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी रजवटीया पंचायत के वार्ड नंबर आठ में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

घटना शुक्रवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद मारपीट तक जा पहुंचा था। ऐसे में आस पास में चर्चा है कि विवाद को लेकर पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दिया हैं।

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है।

नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया मृतक महिला कि पहचान चखनी रजवटीया के भूखल यादव के पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई हैं। उन्होने बताया कि पुलिस मामले की अभी छानबीन कर रही है। फिलहाल महिला के पति भूखल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.