सिवान : भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में गेहूं की फसल काट रही एक युवती को दबंगों की बे’रहमी से पि’टाई कर दी। इसके बाद घा’यल युवती को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बे’हद गंभीर बनी हुई है। मामला भूमि विवाद को हुआ।

पी’ड़िता अपने परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल काटने गई थी। इसी दौरान एक पक्ष से गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, अभिनव सिंह, मनीष कुमार, सुधीर कुमार सहित आधे दर्जन लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में 2 महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवती सोनी कुमारी को गंभीर चोट आई है।

पीड़ित की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी रविशंकर सिंह के 25 वर्षीय पत्नी निशा देवी, अर्जुन सिंह की 28 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, सुदामा सिंह की 60 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह और अनिल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उनकी प्राथमिक उपचार के लिए भगवानपुर हाट के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

गेहूं काटने की मिली थी अनुमति
पीड़िता सोनी कुमारी ने बताया कि विवादित भूमि पर गेहूं की फसल काटने के लिए भगवानपुर हाट थाने से उन्हें अनुमति दी गई थी। इसके बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ खेतों में गेहूं की फसल काटने पहुंची थी।