SITAMARHI : महिला मुखिया को मिला ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड, उप राष्ट्रपति द्वारा हुईं सम्मानित

NEW DELHI/SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के राज सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया को आज दिल्ली में संम्मानिक किया गया है. सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितू जायसवाल को देश के उपराष्ट्रपति वेन्कैया नायडू ने ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड से सम्मनित किया है. यह अवार्ड दिल्ली के विज्ञान भवन में इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया. रितू को यह सम्मान बुधवार को दिया गया है. अपने पंचायत में मुखिया रितू को बेहतर काम करने को लेकर दिया गया है.

रितू जायसवाल को उनके पंचायत राज सिंहवाहिनी में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. रितू को मिले इस पुरस्कार से उनके गांव और जिले समेत बिहार का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर चमका है. रितू को स्वच्छ भारत अभियान में बेहतरीन योगदान देने और अपने कुशल नेतृत्व से भारत के गांव में बदलाव की एक नई मिसाल पेश करने के लिए कल सम्मानित किया गया.

यह अवार्ड रितू समेत अलग-अलग सेक्टर के 50 लोगों को दिया गया. रितू ने यह साबित किया है कि महिला पंचायत प्रतिनिधि यदि मुखिया पति के बजाए खुद कार्य करने पर विश्वास करें और सच्ची निष्ठा एवं लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करें तो नारी शक्ति की एक मिसाल बन सकती हैं.

बता दे कि रितू पूर्व आईएएस अरूण कुमार की पत्नी हैं. इस पुरस्कार के लिए देश भर से पीएम के आकांक्षी जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का प्रोफाइल का चयनकर्ताओं ने गहराई से अवलोकन किया और तब जाकर जजों के पैनल ने इनके नाम पर मुहर लगाई. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले जजों के पैनल में न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा, पूर्व न्यायधीश सुप्रीम कोर्ट, एस. वाई कुरैशी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, सोनल मानसिंह, पद्म भूषण, अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व निदेशक, सीबीआई, सुभाष घई, फ़िल्म निर्माता, वेद प्रताप वैदिक (वरीय पत्रकार),  आदित्य बिड़ला ग्रुप पैनल समेत कई और गण्मान्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading