बगहा में एक युवती व तीन बच्चों के बाप ने प्यार में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। पश्चिम चंपारण की युवती व तीन बच्चों बाप की आहिस्ता-आहिस्ता बातें कब प्यार में बदल गई पता ही न चला। युवती भी सबकुछ छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा होने लगी, हो भी क्यों न दोनों ने काम ही कुछ ऐसा किया था, लेकिन कुछ ही दिन एक रोचक मामले का पर्दाफाश हुआ।

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को भेडि़हारी निवासी राजू यादव ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। उसके बाद भी युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। शनिवार को महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती का कहना है कि मैं राजू से प्यार करती हूं। उसने मुझे धोखा दिया है।

युवती का आरोप है कि राजू यादव तीन बच्चे का बाप है और वह उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे लेकर फरार हो गया था। उसी दौरान उससे शादी करने का प्रलोभन दे उसके साथ यौन शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी करने की बात कही, लेकिन राजू यह कहकर शादी नहीं किया कि गर्भपात करा लो। उसके बाद शादी करेंगे।

कुछ दिन पहले युवती का गर्भपात भी करा दिया गया। उसके बाद युवती उससे शादी करना चाहती है तो युवक शादी से इन्कार कर रहा है। इस घटना के बाद पीडि़त युवती के स्वजन का रो -रोकर हाल बेहाल है।

बगहा एसडीपीओ का कहना कि महिला थाने में एक युवती ने तीन बचों के पिता राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने के बाद महिला थाने के थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।