कनिका के नए गाने ‘बूहे बारियां’ पर चो’री का आ’रोप : पाकिस्तानी सिंगर हदिका बोलीं, बेशर्म पैरोडी बनाई, मुझसे पूछा तक नहीं

‘बेबी डॉल’ फेम कनिका कपूर फिर से विवादों में हैं। उनके नए गाने ‘बूहे बारियां’ पर चोरी का आरोप लगा है। पाकिस्तानी सिंगर, एक्ट्रेस हदिका कियानी ने कनिका पर गाना चुराने का आरोप लगाया है।हदिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लिखकर कनिका को जमकर लताड़ा। उन्होंने कनिका के गाने को बेशर्म पेरौडी कहा। साथ ही ये भी कहा कि ये गाना मेरी मां ने लिखा है। किसी ने मुझसे इसके लिए इजाजत नहीं ली और ना ही रॉयल्टी दी। उन्होंने बस गाना चुरा लिया और पैसा कमाने का जरिया बना लिया।

कनिका कपूर ने पाकिस्तानी गाना चोरी करने के आरोप पर जताया दुख, बोलीं- 'किसी  को हर्ट नहीं करना चाहती थी' - India A2Z

हदिका के आरोप पर कनिका की सफाई

कनिका ने हिदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा- ‘जो कोई भी इस गाने को ध्यान से सुनेगा, उसे पता होगा कि यह ओरिजिनल है। अंतरे से लेकर मुखड़े तक सब कुछ नया है। हमने बस पुराने फोक संगीत से हुक लाइन ली है। मेरे हिसाब से यह एक लोकगीत है।’कनिका का ये भी ​​दावा है कि इस गाने के कई वर्जन ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिसके बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। हमने कुछ भी कॉपी-पेस्ट नहीं किया है। बल्कि प्रेरणा के तौर पर बस दो लाइनें ली हैं। 28 अप्रैल को रिलीज हुए कनिका के गाने ‘बूहे बारियां’ को 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘बूहे बारियां’ पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब होता है- ‘दिल के दरवाजे खोल दे।’ इस गाने को हदिका ​​​​​​​की मां ख्वार किआनी उनके एलबम ‘रोशनी’ के लिए लिखा था। ‘रोशनी’ एलबम साल 1998 में आया था, जिसके सारे गाने हिट रहे। ‘बूहे बारियां’ एलबम का छठा गाना था और काफी पॉपुलर रहा। ‘बूहे बारियां’ को हदिका का बेस्ट सिंगल गाना माना गया। सिर्फ पाकिस्तान में ही एलबम की दस लाख कॉपी बिकी थीं। इसे “प्लैटिनम” सर्टिफिकेट मिला।

एलबम को देश के “द 20 बेस्ट लोकल पॉप एल्बम एवर” की सूची में शामिल किया गया। यूट्यूब पर इस गाने को साल 2021 में रिलीज किया गया था। इस गाने को 55 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

दिसंबर 2021 में कनिका का ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना रिलीज हुआ था, इसके बोल पर खूब विवाद हुआ। ये एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे सनी लियोनी पर फिल्माया गया था। विवाद होने के बाद गाने के बोल ‘मधुबन में राधिका नाचे’ को बदलकर ‘पनघट पर प्रेमिका नाच’ किया गया। एपमी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बोल हटाने के साथ ही सनी लियोनी से माफी मांगने को कहा था। वहीं यूपी के मथुरा के साधु-संत भी इस गाने के वीडियो को बैन करने की मांग की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading